मथुरा, नवम्बर 11 -- गोवर्धन की ग्राम पंचायत फोड़र के गांव नगला खारी में रविवार को महाराजा ग्रुप के चेयरमैन एवं ब्लॉक प्रमुख प्रीतम सिंह के निर्देशन में भव्य खेल प्रतियोगिता कराईं गईं। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गीत से हुआ। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग 100 मीटर व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक एवं रस्साकसी की स्पर्धाएं हुईं। प्रीतम सिंह ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी है, उन्हें बस उचित अवसर व मंच की जरुरत है। खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहेगा, बल्कि यह अनुशासन एवं एकता की भावना को भी मजबूत करता है। ग्रामीण, शिक्षक व अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.