शामली, फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष पूनम तोमर ने जनपद में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की निर्णायक समितियों में महिला शिक्षकों की शून्य भागीदारी को लेकर खेल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, डीएम शामली एवं बीएसए को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी कांधला एवं ऊन द्वारा जारी खेल समितियों की सूचियों में महिला शिक्षकों को निर्णायक या रेफरी की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। संघ के अनुसार ऊन ब्लॉक की 21 सदस्यीय रेफरी सूची में एक भी महिला शिक्षक का नाम शामिल नहीं है, जबकि कांधला ब्लॉक की अनुशासन, लेखा, जलपान एवं रेफरी समितियों में भी पुरुष शिक्षकों का ही वर्चस्व है। संघ ने कहा कि जनपद में कई महिला शिक्षक बीपीएड योग्यता रखने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.