शामली, अक्टूबर 7 -- शामली। मिशन शक्ति फेज 5 और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद उद्यम सिंह स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स जैसी खेलों में लगभग 350 बालिकाओं ने भाग लिया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रसन्न चौधरी और प्रभारी जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह द्वारा गुब्बारे उड़ा कर किया गया। प्रतियोगिता में खिलाडियों ने जमकर पसीना बहाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें कबडडी स्पर्धा में ब्रहम ज्योति पब्लिक स्कूल, शामली प्रथम, एमडीजीके इण्टर कॉलेज, शामली द्वितीय और वैदिक कन्या इण्टर कॉलेज, बहावड़ी की टीम तीसरे स्थान पर रही। खो-खो स्पर्धा में में बलवन्ती स्कूल, झिंझाना प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल मस्तगढ़ द्वितीय, स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.