बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में चल रही 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता दूसरे दिन खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। विभिन्न खेलों में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बालक-बालिकों की 100 मीटर दौड़ में पवन, अतुल भाटी और तनु शर्मा ने पहले स्थान पर कब्जा किया। मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रबंधक अफाक-उर्र-रहीम खान और प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय दिन के खेलों में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीएल इंटर कॉलेज चोला बंचावली से पवन ने पहला और डीएपी इंटर कॉलेज शिकारपुर से टिंकू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अतुल भाटी ने प्रथम स्थान और मानव प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.