फरीदाबाद, जनवरी 27 -- फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित सेंट पीटर्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा वामिका ने तृतीय ऑल इंडिया शोतोकन कराटे चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। इसके साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने 7वीं नेशनल क्वान की-डो चैंपियनशिप में भी शानदार दबदबा बनाया।यह प्रतियोगिता जम्मू में आयोजित की थी। प्रतियोगिता में चौथी कक्षा की छात्रा नविका नेगी व पांचवीं के शौर्य कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आठवीं कक्षा के वंश शर्मा एवं 10वीं के देवांश सिंह ने रजत पदक जीता। चौथी कक्षा के कुनाल शर्मा ने...