रुद्रपुर, जनवरी 28 -- सितारगंज, संवाददाता। डॉ. सुशीला तिवारी कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड कलिनरी आर्ट्स में बुधवार को खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खेल जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेलों के क्षेत्र में योगदान के लिए कोच किशन सिंह चौहान को खेल प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। जु-जित्सु एशियाई चैंपियनशिप (बैंकॉक) में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सहित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे-डू चैंपियनशिप के पदक विजेता गुरबख्श सिंह, लक्षिता जोशी और कर्णिका कांडपाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता पारस चंद, योगासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गुरतेज सिंह और राज्य स्तरीय जु-जित्सु चैंपियनशिप के रजत पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.