गुड़गांव, नवम्बर 2 -- गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर गांव, हर शहर, हर खेल मैदान से खेल प्रतिभाओं को खोजा जाएगा, तराशा जाएगा और उन्हें विश्व मंच तक पहुंचाया जाएगा। हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स केवल प्रतियोगिता नहीं है, यह खिलाड़ियों के कौशल, साहस और संकल्प की परीक्षा है। मुख्यमंत्री रविवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित करने के बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि मिट्टी से मेडल तक थीम के साथ यह खेल उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले वर्ष 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में पदक लेने वाले खिलाड़ी इस खेल उत्सव से निकलें...