देहरादून, अक्टूबर 27 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को गांव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएगी। सांसद खेल महोत्सव इसमें अभियान के तौर पर काम करेगा। इससे ' फिट इंडिया, स्पोर्ट्स इंडिया, स्ट्रॉन्ग इंडिया' का संदेश भी गांवों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर यह बात कहीं। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेल महोत्सव तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कबड्डी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.