बोकारो, दिसम्बर 15 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। स्व जगरनाथ महतो क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को स्व विनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम नावाडीह में अंशु 11 क्लब नावाडीह व पिंटू 11 क्लब बिरनी के बीच खेला गया। टॉस जीत कर नावाडीह के कप्तान ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया और बिरनी की टीम को 63 रनों पर रोक दिया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी नावाडीह की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 40 हजार नगद व उप विजेता टीम को 25 हजार नगद देकर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बेबी देवी के पुत्र सह झामुमो केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ऊर्फ राजू के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देने का काम कर रही है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेम्ब्रम, 20 सूत्री के प्...