हाजीपुर, फरवरी 4 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। ‌ ब्रज‌मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में खेल परिषद द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का उदघाटन समारोह का आयोजित किए गए। मंच संचालन प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. श्यामरंजन प्रसाद सिंह ने कहा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक हैं। उन्होंने कहा छात्रों को खेल की सभी सामग्री एवं सुविधा दी जाएगी। प्रतिभागियों को अनुशासित रह कर रेफरी के निर्णय को स्वीकार करना होगा। 05 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित खेल में सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। समारोह में डॉ. जया चौधरी, डॉ. जीतेंद्र कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. रविचंद्रन, डॉ. अभिरंजन कुमार, डॉ. पुष्पा कुमारी व छात्र उपस्थित हुए। राजापाकर-01-मंलगवार को समारोह में शामिल छात्र छात्राएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...