रांची, अगस्त 12 -- रांची। हाल ही में बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे झारखंड के दो युवा खिलाड़ी एल प्लेटोदीप सिंह और तनुश्री ने मंगलवार को खेल निदेशक शेखर जमुआर से उनके मोरहाबादी स्थित कार्यालय में मिले। रांची खेल निदेशक ने उन्हें शुभकामनाएं दी। यह प्रतियोगिता 1 से 6 अगस्त तक हुई थीं, जिसमें 39 सदस्यों वाले भारतीय दल ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में एल प्लेटोदीप सिंह ने ताऊलु स्पर्द्धा में दो रजत पदक और तनुश्री ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया था। मौके पर अवर सचिव राजेश कुमार, झारखंड वुशु एसोसिएशन के उदय साहू, शैलेंद्र दुबे, विभूति भूषण अमर, शिवेंद्र दुबे आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.