हापुड़, फरवरी 19 -- दिल्ली रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुुरुवार को खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीना आनंद ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर और मशाल प्रज्वलित कर किया गया। मीना आनंद ने बताया कि कक्षा प्रथम और द्वितीय के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने गणेश वंदना,योग, ताइक्वांडो, ट्राइबल ड्रिल, डबल इंजन और हनुमान चालीसा के माध्यम से शक्ति, एकाग्रमा और आत्मविश्वास का प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया। उनकी उपस्थिति देख कर जन समूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छात्रों पे सामूहित प्रस्तुति दी। जिसने राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया।विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया...