बुलंदशहर, अगस्त 29 -- मेजर ध्यान चंद की जयंती को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनपद के कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख सीमर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जनपद की मिट्टी में ही पल कर बड़े हुए। ओलंपिक खेलों में प्रदेश के 10 खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी जनपद के थे, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया था। पावर लिफ्टिंग में गीता तेवतिया ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को मेडल दिलाया है। इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय धावक योगेन्द्र लोधी, धावक बादल तेवतिया, पावर लिफ्टिर रॉबिन सिंह जनपद के रहने वाले हैं। प्रतिभाओं से संपन्न जनपद के कई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। विश्व की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक ओलंपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.