भागलपुर, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में रोचक खेलों का आयोजन हुआ। जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। इस दौरान मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विशेष चेतना सत्र में मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए उनको समर्पित रंगोली का निर्माण किया गया। वहीं प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को खेल के महत्व को समझते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन तथा टीम भावना में कार्य करना सिखाता है। साथ ही हमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच बोरा दौड़, नींबू दौड़, जलेबी दौड़, संगीतमय कुर्सी खेल तथा अन्य संतुलन आधारित खेल प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.