सहारनपुर, अगस्त 28 -- हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को और गति दी जाए तथा सभी कार्यकर्ता आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय लोकदल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और पंचायत चुनाव में परचम लहराएगी। जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर व महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। तरुण कुमार, रवि कुमार, सेठी, उपेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.