गढ़वा, सितम्बर 1 -- गढ़वा। देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल, फरठिया में राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर हर गली, हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान का नारा दिया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बीएचएमएस के सभी वर्ष के छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) केशवेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के महत्व को समझाने और युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...