पलामू, अगस्त 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शहर के र राजकीय अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह पर पुष्पांजलि अर्पित कर खेल की शुरूआत की गई। छात्र नेता उदय राम ने मेजर ध्यानचंद सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल में हार जीत लगा रहता है। हार से घबराना नहीं चाहिए। बल्कि जीत के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर यशवंत कुमार, परमानंद कुमार, आयुष कुमार, बबलू कुमार, रवि कुमार, अमन कुमार, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.