लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच दानिश उमर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर अवध डिपो ने यूपीएसआरटीसी डिपो नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। कॉल्विन कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल में अवध डिपो ने आलमबाग डिपो को दस विकेट से पराजित किया। आलमबाग डिपो ने सभी विकेट खोकर 61 रन बनाये। कल्याण सिंह (10) और मो. वसीम (10) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। अवध डिपो की ओर से शफी अहमद, आशीष ने तीन-तीन और दानिश उमर ने एक विकेट लियो। जवाब में अवध डिपो ने बिना विकेट खोये लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। दानिश उमर ने 24 गेंदों में छह चौके, दो छक्के की बदौलत नाबाद 47 रन बनाये। टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर दानिश उमर और बेस्ट बॉलर हबीबुर रहमान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.