पटना, फरवरी 19 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के खेल तंत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा है। वे गुरुवार को खेल विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में खेल सचिव महेन्द्र कुमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने खेल क्लबों और परिसरों की सुरक्षा को लेकर सभी पंचायत स्तर के खेल परिसरों एवं आउटडोर स्टेडियमों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया। ताकि पारदर्शिता, सुरक्षा एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खेल क्लबों के सक्रियण एवं संचालन की प्रक्रिया को संस्थागत स्वरूप दिया जाए, जिससे उसकी नियमित समीक्षा और प्रगति का आकलन किया जा सके। सचिव स्तर पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि राज्य भर में खेल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.