कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। नगर निगम की ओर से खेलो इंडिया एवं स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित खेल ट्रायल शुक्रवार से शुरू हुए। इसमें बच्चों की शारीरिक क्षमता एवं खेल कौशल का गहन मूल्यांकन किया गया। नगर निगम को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत कुल 424 आवेदन मिले हैं, जिसमें ट्रायल और सत्यापन के आधार पर 256 बच्चों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा। टीएसएच में शुक्रवार सुबह शुरू हुए ट्रायल में सबसे पहले फिजिकल टेस्ट लिया गया। फिर दोपहर 12 बजे से इंडिविजुअल स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों की उनके चयनित खेलों में व्यक्तिगत दक्षता को परखा गया। बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, टेबल टेनिस एवं ताइक्वांडो सहित विभिन्न खेलों में बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.