आरा, फरवरी 23 -- -पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन आरा नवीन केन्द्र में पब्लिक-पुलिस के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता -बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में पब्लिक की टीम ने हासिल की शानदार जीत -एसपी बोले : जनता और पुलिस के बीच दोस्ताना वातावरण तैयार करना उद्देश्य आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को जिले भर के थानों में खेल प्रतियोगिता आयोजित किये गये। इस अवसर पर आरा न्यू पुलिस केंद्र में भी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में पुलिस और पब्लिक टीम के बीच मुकाबला हुआ। इस बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में पब्लिक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस तरह पब्लिक की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। पुलिस टीम उप विजेता रही। कार्यक्रम का विधि...