कटिहार, फरवरी 17 -- सेमापुर। सेमापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के बीच खेल के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक भयावह घटना में बदल गया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में साथ खेल रहे दो नाबालिग बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक बच्चे ने घर से लाया गया कोई रासायनिक पदार्थ (एसिड) दूसरे बच्चे पर फेंक दिया। वहीं इतनी बड़ी घटना के 24 घंटे बाद भी थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार यह बताया कि घटना की जानकारी नहीं। यह पुलिस के लिए अपने आप में चिंता का विषय है। इधर, घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने बिना समय गंवाए घायल बच्चे को कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घायल बच्चे की मां ने फिलहाल पु...