प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- धोबी घाट चौराहा स्थित ट्रैफिक पार्क मंगलवार को सीखने और जागरूकता का केंद्र बन गया, जहां सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने खेल-खेल में ट्रैफिक नियम सीखे। प्रिंसिपल और शिक्षकों की मौजूदगी में आयोजित इस विशेष भ्रमण के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया। स्कूल के मैनेजर फादर वैलेरियन डिसूजा ने कहा कि यदि बच्चों को बचपन से ही ट्रैफिक नियमों की आदत डाली जाए तो यह जीवनभर उनके व्यवहार का हिस्सा बन जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...