आगरा, जनवरी 27 -- अमांपुर थाना क्षेत्र के गेंदूपुरा गांव में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जिसने गणतंत्र दिवस की खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार को यहां एक 9 साल का मासूम बच्चा स्कूल में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम अटेंड करके घर लौटा था। करीब पौने 12 बजे वह घर के बाहर खेल ही रहा था कि तभी अचानक वहां रखा ईंटों का ढेर उसके ऊपर गिर गया। ईंटों के नीचे दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर घबराए परिजन तुरंत वहां पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला। वे उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जानकारी ली। मृत बच्चे का नाम मानवेंद्र था। अपने जिगर के टुकड़े को खोने के बाद परिजनों का रो...