नवादा, अप्रैल 14 -- नवादा, निज प्रतिनिधि मिशन निपुण बिहार के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अध्ययनरत पहली कक्षा में नामांकित बच्चों के लिए तीन माह का चहक स्कूल तत्परता कार्यक्रम 21 अप्रैल से शुरू होगा। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक सभी सरकारी विद्यालयों में चलेगा, यदि किसी जिले में गर्मी की छुट्टी, बाढ़ या अन्य कारणों से गतिविधियां पूरी नहीं हो पाती हैं, तो कार्यक्रम को अगस्त के बाद भी जारी रखा जाएगा। पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों में भी यह कार्यक्रम प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से चलाया गया था, इस बार भी पहली कक्षा के नामित बच्चों के लिए प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कार्यक्रम संचालन की तैयारी शिक्षा विभाग के निर्देश पर की गयी है, एससीईआरटी की देखरेख में शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया गया है। विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि केवल प्रशिक्षित शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.