मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- खेल-खेल में क्षेत्र का एक बालक गांव में घर के बाहर से जा रही ट्रैक्टर ट्राली में चुपके से चढ़ गया। जब तक ट्रैक्टर चालक कुछ समझ पाता, तब तक ट्राली पर चढ़ा बालक उछलकर सड़क पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आनन -फानन में परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उठा लिया। पुलिस ने पंचनामे के बाद परिजनों का बालक का शव सुपुर्द कर दिया। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव चौहरा रसूलपुर निवासी फिजरत का बारह वर्षीय पुत्र अलफेज बुधवार को घर के बाहर खेल रहा था, उसने देखा की मोड पर एक ट्रैक्टर धीमा हुआ वह पीछे से ट्राली पर चढ गया। बच्चे कब ट्राली में चढ़ा, इसका पता चालक को पता ही नहीं लगा। ट्रैक्टर चालक ने जैसे ही वाहन की स्पीड बढ़ाई तभी ट्राली पर चुपके से चढ़ा बालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन फानन में उसे लेकर पास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.