रुड़की, फरवरी 25 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में खेल के दौरान हुए विवाद में 16 साल के किशोर ने दूसरे के सिर पर डंडा मार दिया। घायल बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार,पनियाला गांव में सोमवार को कुछ बच्चे अंबेडकर पार्क में खेल रहे थे। इस दौरान 16 वर्षीय एक किशोर और 13 वर्षीय भानू पुत्र बालेंद्र सिंह में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस पर किशोर ने पार्क में पड़ा डंडा उठाकर भानू के सिर पर मार दिया। गंभीर चोट लगने से भानू के सिर से खून बहने लगा और वो बेहोश हो गया। इससे बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना पर भानू के परिजन पार्क पहुंचे और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। भानू के सिर में आई चोट इतनी गंभीर थी कि तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। मंगलवार तड़के भानू की मौत हो गई। भानू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.