रुडकी, नवम्बर 17 -- वरिष्ठ नागरिक परिषद रुड़की द्वारा आओ चलें बचपन की ओर कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को एक फार्म हाउस कोटा मुरादनगर धनौरी बिहारीगढ़ रोड़ में पिकनिक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वरिष्ठजनों ने काफी मनोरंजन किया। इस दौरान परिषद के वरिष्ठ सदस्य वीके भार्गव, दिलीप प्रधान, निधि, हर्ष प्रकाश काला, महेश रणाकोटी, पीयूष शर्मा, रमेश रावल, एस सी हाण्डा, आर एस शर्मा, प्रो. कमलेश चन्द्रा, आभा चन्द्रा, कुसुम काला, आशा चन्द्रा, डॉ. अजय कुमार सक्सेना, आर पी सिंह, प्रेम सरीन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...