अमरोहा, अक्टूबर 8 -- क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में बीती चार अक्तूबर की शाम खेल के दौरान हुए विवाद में समीर पुत्र शब्बू की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। आरोप है कि कई युवकों ने मिलकर समीर के पैर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी उंगली कट गईं। वह लहूलुहान हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मंगलवार को मामले में तहरीर दी गई। शब्बू का कहना है कि पूर्व में भी आरोपियों ने छोटे बेटे अहमद के साथ मारपीट की थी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.