रांची, फरवरी 14 -- रांची। रश्मि और सन्नी की दोस्ती खेल के मैदान में खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुई। दोनों एथलेटिक्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। कई प्रतियोगिताओं में साथ खेले और राज्य के लिए पदक भी जीता। कुछ सालों में उनकी दोस्ती खेल के मैदान से निकलकर प्यार में बदल गई। दोनों ने हमसफर बनने का फैसला लिया। बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि शादी के लिए पहले दोनों ने परिवारवालों को मनाने का फैसला किया। फिर दोनों परिवार भी एक हुए। आज दोनों अपने जीवन में सफल हैं। पांच साल की बेटी को भी खिलाड़ी बनाने की तमन्ना रखते हैं। सन्नी कुजूर 2003-04 में साई के एथलीट के रूप में प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी समय रश्मि रंजना तिर्की महुआडांड के सरकारी एथलेटिक्स सेंटर में प्रशिक्षण ले रही थीं। दोनों लॉन्ग जंप इवेंट के खिलाड़ी थे। रश्मि बताती हैं कि 2007 में महुआडांड सेंटर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.