धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आईआईटी धनबाद की मेजबानी में वार्षिक खेल उत्सव पराक्रम का आयोजन 21-23 मार्च तक किया जाएगा। इसमें देश के आईआईटी समेत तकनीकी कॉलेज के छात्र खेल के मैदान में अपना हुनर दिखाएंगे। कार्यक्रम को लेकर आईआईटी ने तैयारी शुरू कर दी है। तीन दिनों तक चलने वाले खेल उत्सव में देशभर से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं जुटेंगे। धनबाद के आसपास के सभी आईआईटी की टीम इसमें हिस्सा लेगी। कार्यक्रम का कन्वेनर प्रो. अजीत कुमार को बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस, चेस, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, पावर लेफ्टिंग, कराटे और कबड्डी की स्पर्धा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को रहने की व्यवस्था आईआईटी कैंपस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.