प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के ताला महुतान की दरगुनी ने दिलीपपुर पुलिस से शिकायत की। बताया कि बुधवार को नाती पड़ोसी गांव के पास क्रिकेट खेलने गया था। खेल के दौरान खमपुर गांव के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दरगुनी का नाती बाइक से रखहा बाजार घरेलू काम से जा रहा था। दो दिन पूर्व पुराने विवाद को लेकर रास्ते में बाइक रोककर हुई खमपुर के घर के समीप रोककर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को घर भेज दिया। घर पहुंचने पर मामले की जानकारी परिजनों को दी। दिलीपपुर थाने में शिकायत की गई। घायल युवक की दादी दरगुनी ताला थाना कन्धई की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने गुड्डू, अर्स, बाबू, दीपक निवासी खमपुर थाना दिलीपपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज क...