कौशाम्बी, जनवरी 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के अरई सुमेरपुर गांव में बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि मारपीट में एक किशोर की आंख की रोशनी चली गई, जबकि पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अरई सुमेरपुर गांव की सुचीता देवी पत्नी अवधेश कुमार रैदास ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 की दोपहर उनका बेटा आर्यन गांव के खेत की ओर बैठा था। उसी समय पड़ोस के दो भाई खेत की ओर खेल रहे थे। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों ने आर्यन के साथ मारपीट की और किसी नुकीली वस्तु से उसकी आंख पर वार कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल किशोर को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने आंख की रोशनी चले...