शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रोफेसर रूपांशु माला ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अर्चना वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम हैं। उन्होंने छात्राओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पहले दिन इनडोर खेलों में बैडमिंटन, शतरंज, खो-खो, टेबल टेनिस और कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बैडमिंटन में अस्मिता प्रथम, अदिति द्वितीय और रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.