बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सहसवान द्वारा खेलो भारत आयाम के तहत अलीगंज के कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिल्सी एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अंकित पटेल, जिला प्रमुख विजयपाल सिंह सोलंकी और संयोजक संजीव ठाकुर उपस्थित रहे। दौड़ प्रतियोगिता 1600 मीटर में मनीष, 800 मीटर में उज्जवल और 400 मीटर में हरिशंकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में राधा प्रथम रहीं, कुश्ती में उमेश विजेता रहे वहीं कबड्डी बालक वर्ग में अलीगंज और बालिका वर्ग में शेख नगला की टीम ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल में बितरोई की टीम विजेता और सिकंदराबाद उपविजेता रही। खेल प्रशिक्षक वरुण सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई इन स्पर्धाओं के अंत में अति...