रांची, अगस्त 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारत सरकार की- खेलो भारत नीति-2025, अब उच्च शिक्षण संस्थानों में नई ऊर्जा और उद्देश्य के साथ प्रवेश करने जा रही है। यह नीति महज खेलों के विकास की दिशा ही तय नहीं करेगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में एक समावेशी और संतुलित दृष्टिकोण की नींव भी रखेगी। इसके माध्यम से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शारीरिक शिक्षा और खेलों को अकादमिक ढांचे में स्थायी रूप से जोड़े जाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस वर्ष 1 जुलाई, को घोषित इस राष्ट्रीय नीति का मूल उद्देश्य खेलों को सिर्फ प्रतिस्पर्धा का माध्यम न मानकर, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक समावेशन के एक प्रमुख साधन के रूप में स्थापित करना है। यह नीति केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने तैयार की है और इसमें देश के सभी प्रमुख हितधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.