रांची, जुलाई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की बैठक रविवार को अरगोड़ा में आईपीएस सरोजनी लकड़ा के आवास पर हुई। अध्यक्षता सरोजनी लकड़ा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व खेलमंत्री बंधु तिर्की ने खेल और खिलाड़ियों के विकास पर चर्चा की। कहा कि सभी खेलों का समुचित विकास होना चाहिए। खिलाड़ियों के लिए खेल आधारभूत संरचना का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिए। अधिक से अधिक बच्चों को खेल से जोड़ा जाना चाहिए। झारखंड के खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। महालेखाकार कार्यालय, झारखंड पुलिस विभाग, रेलवे विभाग में खिलाड़ियों की नियुक्ति होनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया की जल्द ही झारखंड के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों का समागम आयोजित किया जाएगा। बैठक में पूर्व ओलंपियन सिल्वानुस...