वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रामकटोरा स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल, में सोमवार को खेल उत्सव हुआ। इसमें हूला हूप रेस, बैलून बस्टिंग रेस, स्पून लेमन रेस, क्वाइन बैलेंसिंग रेस, सैक रेस, जलेबी रेस, कलेक्ट द बॉल्स और 200 मीटर रिले रेस हुई। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अ‌द्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं अभिभावकों के लिए भी विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी अविनाश यादव ने किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अंबिका भगत, डिप्टी डायरेक्टर दिवाकर चौबे, डिप्टी डायरेक्टर विनोद पांडेय, प्रधानाचार्य मैथिली सेठ, नामो राजा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...