गुमला, जनवरी 31 -- चैनपुर प्रतिनिधि चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना,अनुशासन और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में चैनपुर पंचायत की मुखिया शोभा देवी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर रेजिना बेक, सिस्टर अनिता सोरेन और प्रबंधकारिणी समिति के अन्य सदस्य शामिल थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ पहले दिन ध्वजारोहण और भव्य मार्च पास्ट के साथ हुआ, जबकि दूसरे और तीसरे दिन छह सौ मीटर दौड़, सौ मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक और रिले रेस जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।छात्राओं ने पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.