नई दिल्ली, जुलाई 9 -- 'युवा भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में सक्षम मुंबई। पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने बुधवार को यहां कहा कि 'विश्वस्तरीय शुभमान गिल के लिए कप्तान के रूप में फैसले करने के लिए ढेरों रन बनाना बेहद जरूरी था। उन्होंने साथ ही कहा कि युवा खिलाड़ियों ने दिखाया कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में सक्षम हैं। वेंगसरकर ने बुधवार को मुंबई के क्रिकेट सत्र 2025-26 की शुरुआत के मौके पर कहा, उन्होंने कप्तान और बल्लेबाज के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। यह बहुत जरूरी था कि वे रन बनाएं जिससे बिना दबाव फैसले कर सकें और आगे बढ़कर नेतृत्व कर सकें। उन्होंने कहा, इंग्लैंड की परिस्थितियों को देखते हुए हर कोई सोच रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का क्या होगा। लेकिन इन युवा खिलाड़ियों ने दिखाया ह...