नई दिल्ली, जनवरी 29 -- 'बंगाल-ब्रिटेन फ्रेंडशिप कप में महिला क्रिकेट पर फोकस कोलकाता। 'बंगाल-ब्रिटेन ट्रैवल फ्रेंडशिप कप का दूसरा चरण यहां पुलिस एथलेटिक क्लब में एक और दो फरवरी को खेला जाएगा। इसमें महिला क्रिकेट आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। दो फरवरी को महिलाओं का विशेष टी-10 मैच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पिछले साल शुरू किया गया था। इसमें पुरुष और महिला टीमों के मुकाबले होंगे जो क्रिकेट और सांस्कृतिक जुड़ाव का अनूठा मिश्रण होगा। टूर्नामेंट को ब्रिटेन और भारत के बीच रिश्ते मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जहां लोग क्रिकेट और पर्यटन के प्रति जुनूनी हैं। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त एंड्रयू फ्लेमिंग ने बुधवार को बयान में कहा, पिछले साल मैंने इस कप के भविष्य के चरण में महिलाओं की भागीदारी का वादा किया था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.