नई दिल्ली, मार्च 3 -- 'खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 9 मार्च से गुलमर्ग में श्रीनगर। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल (केआईडटल्यूजी) 2025 के दूसरे चरण का आयोजन 9 से 12 मार्च तक गुलमर्ग में होगा। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने सोमवार को बताया कि कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में पिछले कुछ दिनों में भारी हिमपात के बाद यह फैसला लिया गया। ये खेल पहले 22 से 25 फरवरी तक होने थे लेकिन गुलमर्ग में बर्फ की कमी से इन्हें स्थगित करना पड़ा था। कश्मीर में इस साल हिमपात काफी कम हुआ है। यह शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण है जहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के मुकाबले होंगे। खेलों का पहला चरण इस साल जनवरी में लद्दाख के लेह में आयोजित किया गया था जहां आइस-स्केटिंग और आइस-हॉकी स्पर्धाओं का आयोजन हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.