नई दिल्ली, फरवरी 14 -- 'कनाडा को एक्सपोजर की जरूरत है, हमदर्दी की नहीं' नई दिल्ली। कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का मानना है कि उनके जैसे एसोसिएट देश को क्रिकेट जगत से हमदर्दी की नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी लीग और द्विपक्षीय क्रिकेट के जरिये एक्सपोजर की जरूरत है। बाजवा ने कनाडा में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के प्रचार को खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला बताया क्योंकि उसके बिना उन्हें लगातार मैच अभ्यास नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, मैं युवराज सिंह को धन्यवाद देना चाहता हूं जो कनाडा सुपर 60 लेकर आए। ग्लोबल टी-20 कनाडा पिछले साल नहीं हुआ था लेकिन युवराज और अभिषेक शाह को धन्यवाद जो उत्तरी अमेरिका में फ्रेंचाइजी क्रिकेट लेकर आए। पहली बार हमने इंडोर फ्रेंचाइजी क्रिकेट देखी। अब बर्फ गिरे या बारिश हो, हम क्रिकेट खेल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...