नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- 'अच्छी फिनिशर 'नहीं' होने का ठप्पा पसंद नहीं था' पुणे। जमैका की दिग्गज फर्राटा धाविका शैली एन फ्रेजर प्राइस का कहना है कि उन्हें यह ठप्पा पसंद नहीं था कि वह अच्छी शुरुआत करती थी लेकिन अच्छी फिनिशर नहीं थी। उन्होंने कहा कि इलीट स्तर तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने शुरुआती वर्षों में अपनी दौड़ने की शैली को बदलना पड़ा। आठ बार ओलंपिक और 17 बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता शैली ने खास बातचीत में कहा, हाई स्कूल में मुझे अपने दौड़ने के तरीके को पूरी तरह से बदलना पड़ा क्योंकि मैं रेस नहीं जीत पाती। लोग कहते थे-वह अच्छी शुरुआत करती है लेकिन अच्छी फिनिशर नहीं है। और मुझे ये बातें सुनकर निराशा होती थी क्योंकि मुझे लगता था कि मैं अच्छी तरह से रेस को खत्म कर सकती हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.