नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- राजस्थान, अरुणाचल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश जीते झांसी। राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और गोवा ने शनिवार को यहां पुरुषों की राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। दिन के पहले मैच में राजस्थान ने डिवीजन सी में जम्मू और कश्मीर को 5-4 से हराया। अरुणाचल ने इसी डिवीजन के एक अन्य मैच में त्रिपुरा को 20-0 से रौंद दिया। डिवीजन सी मैच में ही छत्तीसगढ़ ने बिहार को 15-0 से शिकस्त दी। इसके अलावा चंडीगढ़ ने डिवीजन बी के मैच में तेलंगाना पर 2-1 से मामूली जीत दर्ज की और गोवा ने आंध्र प्रदेश को 5-1 से पराजित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.