नई दिल्ली, जनवरी 5 -- हॉकी टीम को ओलंपिक टिकट कटाना चाहती हैं पूनिया नई दिल्ली। भारत की पूर्व हॉकी कप्तान और अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की नजरें इस साल एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर लगी हैं। राष्ट्रमंडल खेल कांस्य विजेता और तीन बार एशियाई खेलों में पदक जीत चुकीं सविता ने कहा, मुझे लगने लगा है कि अब परिवार के साथ और समय बिताना है। लेकिन मैं अच्छे समय पर यह फैसला लेना चाहती हूं। एशियाड हो या 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक। मेरा फोकस एशियाई खेलों पर है और उससे आगे के बारे में नहीं सोच रही। मैं एशियाई खेलों के बाद संन्यास का फैसला लूंगी। अगर हम वहीं से ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते हैं तो बहुत अच्छा होगा ताकि क्वालीफायर का दबाव नहीं झेलना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...