नई दिल्ली, फरवरी 13 -- हॉकी : भारत का सामना आज फिर बेल्जियम से राउरकेला। भारतीय हॉकी टीम शनिवार को एफआईएच प्रो लीग में फिर बेलिज्यम का सामना करेगी। इससे पहले उसे दो मैच में बेल्जियम और अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा था। बेल्जियम ने उसे 3-1 से जबकि अर्जेंटीना ने 8-0 से जोरदार शिकस्त दी थी। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम फिलहाल दो मैच में दो हार के साथ पाकिस्तान से ऊपर आठवें स्थान पर है। भारत ने अब तक सिर्फ एक गोल किया है जबकि उसके खिलाफ 11 गोल हो चुके हैं। शुक्रवार को खेले गए मैचों में बेल्जियम ने अर्जेंटीना को 5-2 से जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाक को 3-0 से पराजित किया। बेल्जियम सात मैच में छह जीत के साथ 19 अंक लेकर शीर्ष पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.