नई दिल्ली, जनवरी 8 -- हैरी ब्रूक ने नाइटक्लब की घटना पर माफी मांगी सिडनी। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने एशेज से पहले इंग्लैंड के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान एक वनडे मैच की पूर्व संध्या पर एक नाइटक्लब में बाउंसर के साथ झगड़े में शामिल होने की घटना पर माफी मांग ली है। वेलिंग्टन वनडे मैच से एक रात पहले एक क्लब में प्रवेश को लेकर इंग्लैंड के सफेद कप्तान हैरी ब्रूक का बाउंसर के साथ झगड़ा हुआ। इसके बावजूद उनकी कप्तानी बरकरार रखी गई। हालांकि उन पर 30,000 पाउंड (करीब 36 लाख रुपये से अधिक) का जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई थी। ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में इंग्लैंड की 1-4 की हार के बाद ब्रूक ने कहा, मैं स्वीकारता हूं कि मेरा व्यवहार गलत था और इससे मुझे और इंग्लैंड टीम दोनों को शर्मिंदगी हुई। इंग्लैंड का प्रतिनिधत्वि करना सबसे बड़ा सम्मान ह...