नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय को हॉकी इंडिया ने सूचित किया है कि 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिल्ली से मान्यता प्राप्त खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए व्यवस्था की जाएगी। हॉकी इंडिया ने अदालत को बताया कि तीन जुलाई से 14 जुलाई तक रांची में होने वाली चैंपियनशिप का कार्यक्रम दिल्ली हॉकी टीम के लिए संशोधित किया जाएगा। यह दलील तब दी गई, जब अदालत को बताया गया कि दिल्ली टीम की भागीदारी इसलिए रद्द कर दी गई है क्योंकि टीम को हाकी इंडिया के आनलाइन पोर्टल से हटा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.