नई दिल्ली, फरवरी 13 -- हनी बैसोया ने जीता डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स खिताब नई दिल्ली। स्टार गोल्फर हनी बैसोया ने डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने कुतुब गोल्फ कोर्स में खेले गए 1.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार को पांच-अंडर 65 के स्कोर के साथ तीन शॉट की जीत दर्ज की। हनी बैसोया (63-65-64-65) ने चौथे राउंड में एक बोगी के मुकाबले छह बर्डी बनाकर बढ़त हासिल की। इस तरह खिताब के लिए उनका पांच साल का इंतजार खत्म हो गया। यह 29 वर्षीय हनी की आठवीं प्रोफेशनल जीत थी। बैसोया ने 22,50,000 रुपये का चेक जीता और 2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गए। क्षितिज नवीद कौल (62-71-65-62) ने इस हफ्ते में दूसरी बार 62 का स्कोर किया। इससे वे एक स्थान ऊपर उठे औ...